फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The government is working for the poor : Ramgovind

गरीबों के लिए काम कर रही सरकार : रामगोविंद

Tue, 28 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 28 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The government is working for the poor : Ramgovind
आजादी के बाद से देश की गरीबी मिटाने के लिए अभियान तो खूब चले। पर समाज में अभी भी बहुत से लेाग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज में सबसे निचले पायदान का आदमी भी जीवन के लिए आवश्यक संसाधन पा सके। समाजवादी पेंशन योजना इसी प्रतिबद्धता की ओर एक अहम कदम है।
विज्ञापन


ये बातें ब्लाक के डवाकरा हाल में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पेंशन पासबुक वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक अंतर्गत 41 ग्रामसभा की उपस्थिति महिलाओं से भोजपुरी में सीधा संवाद स्थापित करते हुए चौधरी ने वृद्धा, विधवा पेंशन, नि:शुल्क शिक्षा, चिकित्सा, कन्या विद्याधन, 102 और 108 नंबर की एंबुलेंस, किसान दुर्घटना बीमा जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी उपलब्ध कराई।

महिलाओं को किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ने की नसीहत दी। महिलाओं ने जब सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा बाहरी दवाओं की पर्ची लिखने की शिकायत की तो मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक अन्य महिला ने राशन कार्ड बनाने में अनियमितता की शिकायत की।


इस पर चौधरी ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि पात्र को ही लाल व सफेद कार्ड मिले। इस संबंध में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाजवादी पेंशन योजना में छूटे पात्र के नाम को जल्द ही सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीओ बसंती देवी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, अमलेश कुमार सिंह, अवधेश पांडेय, राधेश्याम सिंह, रवींद्र सिंह, कंचन यादव, शमीम अहमद, सुधा बाबा, मदन सिंह, रवींद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed