फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The foundation stone of 36 roads

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया 36 सड़कों का शिलान्यास

Mon, 07 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of 36 roads
नगर के पीडब्लयूडी डाकबंगला परिसर में बलिया संसदीय क्षेत्र के सड़कों का शिलान्यास करते सांसद वीर - फोटो : BALLIA
बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 36 सड़कों का रविवार को शिलान्यास किया। इन सड़कों में अहम यूनिवर्सिटी मार्ग को चौड़ा करने और शहर के साथ ही फेफना और बैरिया में अन्य सड़कों की मरम्मत करने के साथ ही उनका विस्तार किया जाएगा। सांसद ने चुनाव के दौरान किए गए एक-एक वादे को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। सांसद वीरेंद्र कुमार सड़कों का शिलान्यास करने के बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आम जनता के लिए जनपयोगी कार्य कर रही है। सड़कें विकास की रीढ़ हैं। इसलिए धन की कमी नहीं होगी। किसान बिल को लेकर विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। विपक्ष के लोग किसानों को उकसा कर आंदोलन करा रहे हैं। भाजपा की सरकार विकास के लिए तत्पर है। सबका साथ सबका विकास भाजपा के खून में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनावी घोषणा में जिन जिन कार्यो का उल्लेख किया गया था। उन सभी कार्यों को पूरा कराना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, राजेश सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद सिंह, चंद्र प्रकाश पाठक, राजेश सिंह, अभय सिंह, समाजसेवी सुशील पांडेय, संजीव कुमार डम्पू, प्रदीप सिंह, राम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन उपाध्यक्ष अमिताभ ने किया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण परियोजनाओं में जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, बैना करनयी मार्ग से भीखमपुर मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, टकरसन सीमेंट गोदाम से रघुनाथपुर संपर्क मार्ग का कार्य, हनुमानगंज बासदेवपुर संपर्क मार्ग का कार्य, जसांव-सोनवानी से बालीपुर मार्ग, बहादुरपुर देवकली मार्ग सीसी कार्य, शिवपुर अकबरपुर होते हुए शेर मार्ग के कार्य के साथ ही सदर, फेफना व बैरिया विधान सभा क्षेत्र की कई सड़कों पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed