फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The flying squad, the code of conduct on Tenge

उड़नदस्ता सामने, आचार संहिता ठेंगे पर

Sat, 28 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 28 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
The flying squad, the code of conduct on Tenge
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बसपा नेता सुभाष यादव के स्वागत के लिए उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आयी, जहां बसपा नेता सुभाष यादव के स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। अनुमति से अधिक संख्या में वाहनों का काफिला तथा भीड़ पहुंची थी।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के नव नयुक्त भाईचारा कमेटी के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव के स्वागत के लिये शुक्रवार को एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची थी। प्लेटफार्म पर स्वागत में ढोल नगाड़े बजाए गए और जमकर नारेबाजी भी की गई। उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट विजय शंकर राय, थाना बैरिया के एसआई के कई बार आचार संहिता की बात कहने के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन


 पुलिस अधिकारियों की माने तो अनुमति सिर्फ तीन वाहनों की ली गई थी लेकिन काफिले में दर्जनभर से अधिक वाहन चल रहे थे, जबकि भीड़ भी एक हजार से अधिक  थी। वहीं इस बारे में सुभाष यादव ने माना कि सैकड़ों की संख्या में  लोग थे। हालांकि उन्होंने ये सफाई दी कि किसी को बुलाया नहीं गया था। सभी उनका स्वागत करने खुद ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सुरेमनपर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एपी मिश्र ने कहा कि उन्हें पहले से इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी। अचानक से प्लेटफार्म पर भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच सकती थी। इस मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे।  क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रियंबक नाथ दुबे ने कहा कि उड़नदस्ता  के मजिस्ट्रेट विजय शंकर राय, एसआई सुरेंद्र सिंह ने   वीडियोग्राफी कराई है। इसकी  सीडी बनाकर संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेजी जा रही है। उनके निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed