फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The faces of the students blossomed after getting the smartphone

स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Tue, 29 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after getting the smartphone
दुबहर/दया छपरा। शासन की ओर से स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम मंगलवार को स्थानीय क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज और अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि आज के जमाने में मोबाइल फोन से शिक्षा लेना बेहतर है। क्योंकि बहुत सी ऐसी जानकारियां हैं जो कि नेट द्वारा आसानी से ली जा सकती हैं। उक्त मौके पर कालेज के प्रबंधक तृप्ति शंकर मिश्रा व प्राचार्य डॉ. अभिषेक आर्ष के हाथों स्मार्टफोन वितरित किया गया। कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण के दौरान कालेज प्रशासन की लापरवाही भी खूब देखने को मिली। लगभग 95 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन के साथ मिले हुए कवर भी कॉलेज प्रशासन द्वारा वितरित किया गया। कालेज प्रशासन द्वारा बाकी बच्चों को स्मार्टफोन के साथ-साथ उसका कवर भी दिया गया। समाचार लिखे जाने तक 177 छात्रों में 95 बच्चों में स्मार्टफोन वितरित हो पाया था। इस मौके पर डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ.अनिल कुमार तिवारी, संतोष यादव, राम आसरे, रईस अहमद, कीर्ति यादव, राजकुमार यादव, वीरेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में भी प्रथम दिन 153 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र व प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ. गीता, डॉ. श्याम विहारी श्रीवास्तव, डॉ. शिवेश रॉय, डॉ. संजय मिश्र, डॉ. शैलेन्द्र रॉय, डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह व सिद्धार्थ कुमार ने सहयोग प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 प्रशिक्षण प्रदाताओं मिले 1017 स्मार्टफोन
बलिया। युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कुल 13 प्रशिक्षण प्रदाताओं को 1017 को स्मार्टफोन का वितरित किए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, नोडल प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल से मार्ट फोन प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थियों में काफी उल्लास देखा गया। मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्मार्ट फोन के शैक्षिक उपयोग के विषय में प्रशिक्षणार्थियों को बताया। मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को स्मार्टफोन का वितरण छात्र-छात्राओं में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि यह स्मार्ट फोन तकनीकी रूप से हम सभी के ज्ञान प्रसार में पूरा सहयोग करेगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, विश्वविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ. सुजित कुमार वर्मा, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. सुबेदार प्रसाद, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. अजित कुमार सिंह, डॉ. सुवोधमणि त्रिपाठी एवं अन्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed