{"_id":"5fa6c5df8ebc3e5fa30018fd","slug":"the-exercise-to-settle-the-homeless-people-started-with-the-ganga-katan-ballia-news-vns5571342124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा कटान से बेघर हुए लोगों को बसाने की शुरु हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कटान से बेघर हुए लोगों को बसाने की शुरु हुई कवायद
विज्ञापन
रामगढ़। जल्द ही गंगा कटान से बेघर 62 कटान पीड़ितों को जल्द ही शासन की मंशा के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराकर बसाया जाएगा। इसके लिए सदर नायब तहसीलदार जया सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ ढाले पर स्थित भूतनाथ बाबा के मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 62 कटान पीड़ितों की सूची को पढ़कर कटान पीड़ितों के बीच सुनाया गया।
नायब तहसीलदार ने कहा कि जिस पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है कि वह अपना नाम एक सप्ताह के अंदर क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर जुड़वा सकते हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रह सके। साथ ही, नायब तहसीलदार ने चेताया कि अभी मौका है। अगर कोई अपात्र व्यक्ति है तो आप उसका नाम बताएं, जिसका नाम तत्काल सूची से हटा दिया जाए। बताते चलें चले कि वर्ष 2016 और 2019 में गंगा की कटान से बेघर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर और अन्यत्र शरण लिए ब्लॉक बेलहरी के ग्राम सभा गंगापुर के बाढ़ और कटान से बेघर लोगों को शासन स्तर से जमीन क्रय कर बसाने की योजना चल रही है। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मण सिंह ने कुल 125 कटान पीड़ितों की सूची बनाकर तहसील प्रशासन को 2019 में सौंपा था ताकि इन पीड़ितों को जमीन क्रय कर बसाया जाए। सूची के जांच की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कानूनगो श्रीभगवान पांडेय को मिला था। श्रीभगवान पांडेय ने बताया कि कुल 125 कटान पीड़ितों की सूची में मात्र 62 लोग ही पात्र पाए गए। शेष 63 अपात्रों का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। कहा कि अगर कोई पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो वह क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर सूची में अपना नाम दर्ज करा लें। इस मौके पर लेखपाल लक्ष्मण सिंह, जनार्दन सिंह, अनिल सिंह के अलावा राजेश यादव, दिनेश यादव, प्रभावती देवी, गंगाजलि देवी, अर्जुन, कमली देवी, विमला देवी,रूपा कोइरी, अरविंद सिंह, रितेश सिंह, वीरेंद्र यादव, विजय शंकर सिंह, कृष्णा सिंह, अजय चौबे आदि रहे।