फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The enthusiasm of the elderly is ahead of the youth in vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: टीकाकरण में युवाओं से आगे है बुजुर्गों का जोश, प्रदेश भर में टीकाकरण में बलिया पांचवें पायदान पर

Sun, 27 Mar 2022 02:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2022 02:44 PM IST
सार

बलिया में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि स्कूल व कालेजों में 29 मार्च से अभियान चलाकर किशोरों को टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
The enthusiasm of the elderly is ahead of the youth in vaccination
कोरोना रोधी टीकाकरण में बलिया ने पेश की मिसाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 मार्च 2022 तक की रिपोर्ट में बलिया जिला  कोरोना टीकाकरण में बुजुर्ग किशोरों से काफी आगे है। प्रदेश में टीकाकरण में बुजुर्ग पांचवें पायदान पर हैं, जबकि 12 से 14 वर्ष वाले प्रदेश में आठवीं रैंक पर है। वहीं 15 से 17 वर्ष वाले प्रदेश मेें 13वें तथा 18 प्लस वाले 17वें पायदान पर है। इस प्रकार किशोरों से बुजुर्ग टीकाकरण में काफी आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि स्कूल व कालेजों में 29 मार्च से अभियान चलाकर किशोरों को टीकाकरण किया जाएगा। कारण कि 28 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चल रहा है। जिसमें टीमें काम कर रही है।
विज्ञापन


वहीं 12 से 14 वाले किशोर अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंच कर टीका ले रहे हैं। उनका कहना है कि जिस प्रकार हम लोगों से बड़े लोगों ने वैक्सीन लेकर अपने को सुरक्षित कर लिया है। ठीक उसी प्रकार हम लोग भी टीका लेने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 25 मार्च की शाम तक आई रिपोर्ट में 12 से 14 वर्ष वाले 10880 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है जो 7.93 फीसदी है। जिससे प्रदेश में आठवें रैंक पर है। जबकि 15 से 17 वाले 196388 किशोरों को पहली डोज तथा 153230 को दूसरी डोज लगाया चुका है। इस प्रकार प्रदेश में 86.43 फीसदी टीकाकरण के साथ 13वां तथा दूसरी डोज में 67.44 फीसदी के साथ 13वें पायदान पर है।

वहीं 18 प्लस वाले पहली डोज में 101.6 फीसदी के साथ 17वां तथा दूसरी डोज में 75.76 फीसदी के साथ 65वें पायदान पर है। जबकि 60 प्लस वाले पहली डोज में 111.57 फीसदी के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। जबकि दूसरी डोज में 92.55 फीसदी टीकाकरण हुआ है। जिसका कोई रैंक नहीं आता है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी व पीएचसी पर वैक्सीन लगाई जा रही है। 29 मार्च से स्कूल व कालेजों में भी टीकाकरण किया जाएगा।

किशोरों की प्रतिक्रिया...

मेरे परिवार में माता-पिता को लेकर कुल सात सदस्य है। हम सबने बिना डर भय के वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर अपने को सुरक्षित कर लिया है। मैं अपने साथियों से निवेदन करता हूं कि आप भी केंद्र पर जाकर वैक्सीन लें और अपने को सुरक्षित रखें।
- मोहम्मद कैफ, 15 प्लस

हमने वैक्सीन की दूसरी डोज ले लिया है। इसके अलावा मेरे परिवार में दादा-दादी को लेकर कुल छह सदस्य हैं। जिन्होंने पहली व दूसरी डोज लेकर अपने को सुरक्षित किया है। मैं अपने मित्रों से आग्रह करती हूं कि केंद्र पर जाकर बिना डर भय के वैक्सीन जरूर लें।
- कोमल चौरसिया, 15 प्लस

छह सदस्यी परिवार ले चुका है वैक्सीन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी श्याम सुंदर गुप्ता के परिवार में कुल छह सदस्य है। जिसमें श्याम सुंदर के अलावा माया गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पुजा गुप्ता, अनुज गुप्ता, अनुप्रिया गुप्ता आदि है। इस पूरे परिवार ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लेकर स्वयं को सुरक्षित कर लिया है। इसके साथ ही आसपास के छूटे लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करने का काम भी करता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed