फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The effect of the yoss continues, the intermittent rains continue, the roads are in disarray.

यॉस का असर बरकरार, होती रही रुक-रुक रिमझिम बारिश, सड़कें बदहाल

Sun, 30 May 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
The effect of the yoss continues, the intermittent rains continue, the roads are in disarray.
बलिया। यॉस तूफान का असर अभी भी जिले में बना हुआ है। चौथे दिन शनिवार को भी रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं सड़कों पर बने गड्ढे में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच 31 पर तो कई जगह जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर बने गड्ढे में जलभराव से लोगों का आना जाना मुश्किल रहा। लगातार बारिश से नगर के कई मार्गों पर जहां-तहां जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शहर से गुजरे एनएच 31 पर कई जगह बने गड्ढे में जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच 31 पर बहेरी कटहल नाला के दोनों तरफ गड्ढे हैं जिसमें जलभराव होने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा चित्तू पांडेय चौराहा पर बने गड्ढे में भी जलभराव रहा जिससे आने-जाने वालों को परेशानी रही। बैरिया। लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त एनएच 31 पर जलजमाव व कीचड़ के चलते लोगों के आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। पिछले साल ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गाजीपुर कठवा मोड़ से मांझी घाट तक 183 किमी लंबी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए राजस्थान के एक कंपनी को 109 करोड़ का ठेका दिया गया है लेकिन एक साल में बैरिया से पूरब सोनबरसा के पास से नौकाटोला तक महज चार किमी सड़क का पुनर्निर्माण हुआ है। वह भी दो महीने पहले पुनर्निर्माण कराए गए हिस्से में पिच उखड़ने लगा है। दूसरी तरफ मांझी घाट से बेलहरी तक 30 किमी की लम्बाई में एनएच 31 पर हजारों गड्ढे बने हुए हैं। उक्त सड़क को देखकर यह निर्णय कर पाना कठिन है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इस सड़क पर गड्ढे बने हैं या गड्ढे में सड़क बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed