फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The desire to meet Mashuka led to death's door

माशूका से मिलने की चाह ने पहुंचाया मौत के द्वार पर

Tue, 29 Sep 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The desire to meet Mashuka led to death's door
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की देर रात्रि प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमी की हत्या पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोपालपुर गांव निवासी मृतक प्रेमी के पिता प्रमोद कुमार उर्फ दीना की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता चाचा भाई समेत छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल सौरभ कुमार राय ने बताया की शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये दबिश दी रही है। बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बीते रविवार की रात को प्रेमिका से मिलने गये राकेश कुमार 22 वर्ष की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।घटना से पूर्व मृतक अपनी बहन के यहां पहाड़पुर गया था। चर्चा है कि वह अपने गाँव में पड़ोस की स्वजातीय लड़की से प्रेम करता था। दोनों साथ जीने मरने की कसम खा कर दो माह में दो बार घर छोड़ चुके थे। पिछली 28 अगस्त को दोनों घर से भाग गये थे। पुलिस के दबाव पर दोनों पुन: वापस आये थे। तब दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर मामले को दबाने का प्रयास किया था। लेकिन गत रविवार की देर राज जब उसकी माशूका ने फोन कर उससे मिलने की इच्छा जताई तो वह स्वयं को रोक न सका और पहाड़पुर से चल दिया। इतना ही नहीं प्यार में पागल राकेश छत के सहारे प्रेमिका के घर में भी पहुंच गया। इसी दौरान प्रेमिका के भाई द्वारा देख लिए जाने पर उल्टे पैर छत पर आया और वहां से कूद गया। इस दौरान वह चोटिल हो गया। मौके का फायदा उठाकर प्रेमिका के परिजनों ने उसके ऊपर लाठी डण्ड़ों से खूब धुनाई की और इसकी सूचना उसके घर वालों को दी।लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और घायल राकेश दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed