फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cook will increase the quality of MDM by watching the nutrition film

पोषण फिल्म देख एमडीएम की गुणवत्ता बढ़ाएंगी रसोइया

Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The cook will increase the quality of MDM by watching the nutrition film
बलिया। मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। इस बाबत शासन की ओर से मिले दिशा निर्देश के बाद विभागीय कवायद तेज हो गई है। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर रसोइयों को फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षित करने के साथ ही उनमें ज्ञान व क्षमता की वृद्धि की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक भोजन मिल सके।
विज्ञापन

जिले के 2250 परिषदीय विद्यालयों में करीब 6981 रसोइया तैनात हैं। इनके जिनमें करीब तीन लाख विद्यार्थियों को स्वच्छ व मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन को और पोषणयुक्त व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शासन ने सभी को विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित कराने की व्यवस्था बनाई गई है। उन्हें पोषण प्रशिक्षण के माध्यम से आदर्श किचन स्थापित करने की जानकारी दी जाएगी। प्रधानाध्यापक भी रसोइयों को भोजन बनाने के दौरान दिए जाने वाले ध्यान की जानकारी देंगे। रसोइयों को दिसंबर के अंत तक प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीएम की बेहतर गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए रसोइयों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है और दीपावली बाद से न्याय पंचायत स्तर पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए रसोइयों को प्रशिक्षित किया जाएगा। - अजीत पाठक, जिला समन्वयक, मिड डे मील, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed