फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The complainant arrived in the resolution day, the officials heard the problem

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, अधिकारियों ने सुनी समस्या

Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The complainant arrived in the resolution day, the officials heard the problem
बलिया। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को सदर एसडीएम जुनैद अहमद (आईएएस) व सीओ सिटी भूषण वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इस दौरान कुल चार प्रार्थना पत्र आए जो राजस्व से जुड़े थे। इन्हें संबंधित लेखपाल को सौंपते हुए निस्तारण करने का आदेश दिया गया। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल ओमप्रकाश पांडेय, उदय प्रताप, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह समेत लेखपाल व कानूनगो आदि रहे।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना परिसर में शानिवार को उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड सर्वेश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व संबंधी छह मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें घर, सहन व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा के मामले रहे। जिसमें दो मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष चार मामले को एसडीएम ने हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। वहीं पुलिस संबंधी छोटे बड़े मामले की भी सुनवाई की गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव, राजस्व निरीक्षक महेंद्र गुप्ता, लेखपाल राम सिंगार, विनोद यादव, राजेश सिंह, अजीत सिंह, राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed