फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The committee will examine the materials of all the farmers welfare centers under construction

सभी निर्माणाधीन किसान कल्याण केंदों के सामग्रियों की जांच करेगी कमेटी

Fri, 29 Apr 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The committee will examine the materials of all the farmers welfare centers under construction
बलिया। नवानगर ब्लॉक के लिलकर गांव में निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र का छज्जा बृहस्पतिवार को गिर गया था। इस मामले की जांच के लिए कृषि विभाग तीन सदस्यीय टीम का गठन करेगा जो सभी निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता जांचेगी।
विज्ञापन

जिले में तीन वर्षों में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। नवानगर ब्लॉक के लिए 80.14 लाख की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीसीएलडीएफ) निर्माण करा रहा है। निर्माणाधीन केंद्र के दो कमरों की ढलाई हो गई है। बृहस्पतिवार को पीछे के छज्जा टूट कर लटक गया। मजदूरों ने जेई हिमांशु राय को सूचना दी तो जेई ने मौके पर जाकर बांस-बल्ली के सहारे छज्जे को खड़ा करनाना शुरू कर दिया। कृषि विभाग को जानकारी मिली तो उसने जांच की तैयारी कर ली। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि किसान कल्याण केंद्र के छज्जा गिरने की बात सामने आई है। तीन सदस्यीय कमेेटी से सभी केंद्रों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed