फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The boy locked in the school, broke the lock and pulled out

स्कूल में बंद हुआ बालक, ताला तोड़कर बाहर निकाला

Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The boy locked in the school, broke the lock and pulled out
बलिया। बेरुआरबारी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक का ताला एक युवक ईंट से तोड़ रहा है। स्कूल का गेट खुलने पर एक बच्चा रोते हुए बाहर निकला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ तालाबंद करके घर चले गए। एक बच्चा भीतर रही रह गया। बीईओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुखपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर एक में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद होने के बाद एक बालक कक्ष में ही रह गया। बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और बच्चे की खोज करने लगे। अगल-बगल चारों तरफ ढूंढने पर बच्चा जब नहीं मिला तो परिजन विद्यालय पहुंचे। खिड़की से देखा गया तो बालक स्कूल के बेंच पर सोया था। परिजनों के चिल्लाने पर बच्चा जगा। उन्होंने बाउंड्रीवाल फांद कर कक्षा का ताला तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला। शुक्रवार को बेरुआरबारी खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है, रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही हैं। प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने बताया कि कक्षाओं की जांच करके ही ताला बंद किया जाता है। बाल डेस्क के नीचे बस्ता रखने की जगह पर सोया था। उस पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, कई वेतन रोका
बलिया। स्कूल के कमरे में बंद बच्चे को ताला तोड़कर बाहर निकालने का वीडियो वायरल होने के मामले में बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखुपरा नम्बर एक की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित प्रधानाध्यापिका को कम्पोजिट विद्यालय बेरूआरबारी से सम्बद्ध किया गया है। वहीं, सहायक अध्यापक अफरोज आरा, प्रियंका यादव, शांति गौड़, मीरा देवी, वंदना सिंह, सुरेंद्र नाथ के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed