फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The accused is not caught early work outs

आरोपी जल्द न पकड़े गए तो कार्य बहिष्कार

Tue, 26 May 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 26 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
The accused is not caught early work outs
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ दफ्तर में मारपीट के मामले को लेकर विभाग के लोग नाराज हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को विकास भवन में बैठक की। एक्सईएन के आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उनके फर्मों को निरस्त करते हुए काली सूची
विज्ञापन

में डालने की मांग की गई।

चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर 28 मई से विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
बता दें कि 23 मई को अराजकतत्वों ने अधिशासी अभियंता राशिमणि मिश्र के दफ्तर में घुसकर उनकी पिटाई की थी। बैठक में अभियंता संघ के मंडल अध्यक्ष ईं. उदय शंकर सिंह कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन


मांग किया कि विकास भवन में स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के साथ ही अन्य स्थापित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों की अराजकतत्वों से सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मेसर्स बीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी और मेसर्स सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के आरोपी प्रोपराइटर्स क्रमश: सुनील कुमार सिंह तथा शशिकांत सिंह और उनके साथ रहे अन्य दो अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दोनों फर्मों को काली सूची में डालते हुए प्रोपराइटर्स का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया जाय। चेतावनी दी कि 27 मई तक अराजकतत्वों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई नहीं की गई तो 28 मई से विकास भवन के सभी कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हाेंगे।


इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश उपाध्याय, अवर अभियंता लल्लन सिंह, अवर अभियंता आफताब अहमद, अवर अभियंता  इरफान उल्लाह, अवर अभियंता श्रीनिवास, अवर अभियंता श्याम बिहारी समेत कर्मचारी और अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed