फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   thand ne bhara dum

ठंड ने भरा दम सुलगीं बोरसियां

Tue, 06 Dec 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 06 Dec 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
thand ne bhara dum
कोहरे का असर।
ठंड का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। पारा भी दिनोंदिन गिरने लगा है। कोहरे के बीच अब चंद घंटे के  लिए धूप निकल रही है। वाहनों की रफ्तार जहां धीमी पड़ गई है, वहीं ट्रेनें भी घंटों विलंब चल रही है। सड़क की पटरियां, स्टेशन, रोडवेज के किनारे गुरबत में जीने वाले लोग ठिठुरन की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन


राहगीर भी परेशान है। लेकिन जिला प्रशासन और नहीं नगर पालिका की ओर से अभी तक कहीं भी अलाव नहीं जलाया गया। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा के साथ गलन भी रहा। ऐसे में लोगों ने बोरसी, हीटर और अलाव का सहारा लिया। जिले में बीते दो दिसंबर से ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को शीतलहरी के कारण गलन बढ़ गई है। सुबह छाया कोहरा दोपहर 11 बजे तक रहा, दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप दिखी तो लोगों ने राहत की सांस ली। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को स्कूलों में अवकाश होने के कारण बच्चों के लिए राहत रही, उन्हें ठंड में ठिठुरकर स्कूल नहीं जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरा और गलन दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। अगले सप्ताह तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उधर, ठंड बढ़ने के बाद भी जनपद में अभी तक न कहीं कंबल का वितरण शुरू किया गया है और नहीं कहीं अलाव ही जलाया जा रहा है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed