{"_id":"6367ec4a0c94587573243024","slug":"thakuri-baba-mathia-will-be-developed-as-a-tourist-center-ballia-news-vns682390788","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा ठकुरी बाबा मठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा ठकुरी बाबा मठिया
विज्ञापन
बैरिया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कर्ण छपरा स्थित ठकुरी बाबा मठिया को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लखनऊ से पहुंचे पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कर्ण छपरा स्थित ठकुरी बाबा मंदिर परिसर के बगल में छठ घाट, नया सत्संग भवन बनाया जाएगा।
ठकुरी बाबा की समाधि पर ग्रेनाइट पत्थर लगाकर उसे सुंदर बनाया जाएगा। मंदिर के पीछे स्थित बरगद के पेड़ के नीचे ग्रेनाइट पत्थर लगाकर चबूतरा बनेगा। छठ घाट के बगल में पार्क बनाकर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों को खेलने के लिए झूला और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। वहीं, विशालकाय हनुमानजी की प्रतिमा का रंगरोगन कर उन्हें और आकर्षक और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। सर्वे करने पहुंचे आर्किटेक्ट अभिमन्यु ने बताया कि डीपीआर बनाकर भेजा जा रहा है।
बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर ठाकुरी बाबा के मठिया को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग पर्यटन मंत्री से की थी। इसके क्रम में उनकी यह कार्य योजना सरकार ने स्वीकृत की है। मठिया परिसर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य फरवरी से शुरू हो सकता है।