{"_id":"587a5c4a4f1c1b2e53ba7e17","slug":"tempo-turned-off-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग स्थानों पर टेंपो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना फेफना थाना क्षेत्र के बलेजी गांव के पास शनिवार की दोपहर एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में बैठे नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव गांव निवासी संतोष पांडेय (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस के सहयोग से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
यह वाकया उस समय हुआ जब टेंपो शनिवार की दोपहर संतोष पांडेय टेंपो रिजर्व कर गड़वार-फेफना मार्ग होते हुए सिकंदरपुर की ओर कहीं जा रहे थे। जैसे ही टेंपो बलेजी स्थित झखड़ी बाबा स्थान के पास पहुंची। मोड़ पर टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। उधर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद टेंपों को भी कब्जे में ले लिया है। जयप्रकाशनगर संवाददाता के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम एक टेंपो असंतुलित होकर खाई में पलट गई।
जिसमें सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। बिहार के छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा कसबा निवासी योगेंद्र मौर्य (58), बैरिया थाना क्षेत्र के चेताछपरा गांव निवासी ब्रजेश मौर्य के यहां अपनी बेटी को खिचड़ी लेकर जा रहे थे। अभी उनका ऑटो ठेकहा मोड़ के पास ही पहुंचा था कि असंतुलित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल योगेंद्र की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।