फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperatures drop due to clouds and rain

Ballia News: बादल और बारिश से तापमान में गिरावट

Thu, 19 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Temperatures drop due to clouds and rain
बलिया। दो दिनों से मौसम में परिवर्तन आया है। मंगलवार की देर रात हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार को आसमान में काले बादलों छाए रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 28.5 डिग्री था। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट आई है।
विज्ञापन

गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। बारिश की पूरी संभावना है। एक-दिन में मानसून की बारिश होनी की उम्मीद है। आसमान में बादलों के आने-जाने व घटा घेरने को देखते हुए किसान भी अब फसल बोआई को लेकर सक्रिय हो गए हैं। धान की बीज डालने व अन्य खरीफ की फसल के लिए बीज व खाद की खरीदारी करने में जुट गए है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को हल्की बारिश से नगर की नाली सफाई व्यवस्था ध्वस्त दिखी। शहर की सड़कों समेत गलियों में पानी जमा हो गया। लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया था। करीब आधे घंटे बाद पानी निकलने पर आवागमन शुरू हो सका। शहर में नाली सफाई का नगर पालिका परिषद ने दावा किया था। काजीपुरा, सतनीसराय, आनंदनगर, टैगोरनगर, आवास विकास कालोनी, विशुनीपुर, जगदीशपुर, राजपूत नेवरी आदि मोहल्ले की मुख्य सड़क व गलियों में काफी देर तक पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed