{"_id":"63a4a22c2a78834b0f711d61","slug":"telemedicine-facility-will-be-available-soon-ballia-news-vns689898087","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जल्द मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जल्द मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए टेलीमेडिसिन की सुविधा पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सुविधा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए गंभीर हैं। इसके लिए, शासन से कई निर्देश दिए हैं। जनपद में कुल 401 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्वीकृति है। इसमें अभी 163 पर सीएचओ की तैनाती है।
हालांकि तैनाती वाले केंद्रों पर भी टेलीमेडिसिन की सुविधा गति नहीं पकड़ पाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 चिकित्सकों की सूची मुख्यालय भेजी गई है। इनके पैनलाइज होते ही टेली मेडिसिन की सुविधा के गति पकड़ने की उम्मीद है। सीएमओ डा. जयंत कुमार ने बताया कि इस सुविधा के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीजों की चिकित्सक से बात कराएंगे। डॉक्टर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीज का हाल लेंगे।
जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी और फिर डॉक्टर जांच रिपोर्ट के अनुरूप मरीज को आवश्यक सलाह देते हुए इलाज शुरू करेंगे। एनएचएम के डीपीएम आरबी यादव ने बताया कि शासन से प्रति सीएचओ 10 मरीजों को दिखाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभी चिकित्सकों के आवश्यकतानुसार पैनलाइज नहीं होने से लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो रही है। इसलिए सीएचसी और पीएचसी के 50 चिकित्सकों की सूची पैनलाइज करने के लिए भेजी गई है। यह चिकित्सक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक स्थान पर बैठेंगे और ऑनलाइन मरीजों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन
जल्द मिलेंगे 124 सीएचओ
बलिया। जनपद में 401 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्वीकृति है। इसमें अभी 163 पर ही सीएचओ की तैनाती है और यह क्रियाशील बताए जा रहे हैं। जल्द ही शासन से 124 सीएचओ और मिलने वाले हैं। नए सीएचओ के मिलने और चिकित्सकों के पैनलाइज होने के बाद टेलीमेडिसिन की सुविधा के भी तेजी पकड़ने का दावा किया जा रहा है।