फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar court has not opened for two days litigants who came from far away are upset

UP: दो दिन से नहीं खुला तहसीलदार न्यायालय, दूर से आए वादकारी हुए परेशान; अगली तारीख की नोटिस देख मायूस

Wed, 25 Jun 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 08:07 PM IST
सार

बलिया के बैरिया तहसीलदार न्यायालय में ताला देख वादकारी दो दिन से परेशान हो रहे हैं। कार्यालय के बाद अगली तारीख की नोटिस चिपका दी गई है। इसको लेकर वादकारियों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
Tehsildar court has not opened for two days litigants who came from far away are upset
तहसीलदार न्यायालय में लगे ताले को देखता वादकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: बलिया के तहसीलदार न्यायालय बैरिया के दरवाजे पर मंगलवार और बुधवार यानी दो दिनों तक ताला लटका रहा। वादकारी काफी परेशान हुए। न्यायालय के दरवाजे के पास अगली तारीख की नोटिस जरूर चश्मा कर दिया गया था। वादकारी नोटिस पढ़कर और मायूस होकर वापस लौट गए। तहसील प्रशासन इसका वजह पेशकार का स्थानांतरण होना बता रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार और बुधवार को 100 से अधिक मामलों में तारीख निर्धारित किया गया था, जिससे वादकारी व प्रतिवादी मुकदमों की सुनवाई के लिए उपस्थित हुए थे, लेकिन तहसीलदार न्यायालय के गेट पर ताला लटका हुआ था। बगल में अगली तारीख की नोटिस चश्मा कर दिया गया था, जिससे वादकारी काफी आक्रोशित थे। 
विज्ञापन


आक्रोश व्यक्त करने के बाद वादी व प्रतिवादी मायूस होकर लौट गए। यही हाल बुधवार को हुआ तहसीलदार के गेट पर दूसरे दिन भी ताला लटका हुआ था,जिससे दूसरे दिन भी वादकारी परेशान होकर लौट गए। हालांकि, कुछ अधिवक्ता दरवाजा पीट कर कुछ देर के लिए न्यायालय का दरवाजा खुलवाया, लेकिन न्यायालय में कोई कामकाज नहीं हुआ। इसको लेकर वादकारियों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जताई नाराजगी

वादी और प्रतिवादियों का कहना है कि कभी कर्मचारियों की वजह से कामकाज ठप हो जाता है, तो कभी तहसीलदार न्यायालय में नहीं बैठ पाते हैं, तो कभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हो जाते हैं। चारों तरफ से हम वादकारियों का नुकसान होता है। समय और पैसों का हमें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कहा कि हमें समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है।

इस बाबत तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय ने बताया कि पेशकार का स्थानांतरण एडीएम न्यायालय के लिए हो चुका है। जिसका चार्ज आदान-प्रदान किया जा रहा है। दूसरे कर्मचारियों को चार्ज मिलते ही नियमित रूप से न्यायालय का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed