{"_id":"60311d388ebc3ee96441652b","slug":"teenager-involved-in-maa-saraswati-statue-immersion-procession-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल किशोर की मौत, पिकअप की चपेट में आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल किशोर की मौत, पिकअप की चपेट में आने से हुआ हादसा
Sat, 20 Feb 2021 08:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिब ग्राम सभा के पाण्डेय के छपरा में शनिवार शाम को वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। लगभग सात बजे सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान बारह वर्षीय राजकुमार यादव पिकअप के नीचे दब गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भैंसहां ग्राम सभा के भिसिया में बसंत पंचमी के दिन राजभर बस्ती में स्थापित की गई देवी सरस्वती की प्रतिमा को पिकअप पर लेकर गाजे बाजे के साथ विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
अभी प्रतिमा जुलूस गांव में भ्रमण कर रही थी कि इसी बीच जुलूस में शामिल लड़का वाहन के चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन