फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   teacher shot woman who going throw garbage in ballia accused absconding

Ballia News: कूड़ा फेंकने जा रही महिला को युवक ने मारी गोली, बच्चों को पढ़ाता था ट्यूशन; आरोपी फरार

Fri, 22 Mar 2024 10:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

Ballia News: पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है। गंगा पार जवही गांव निवासी आईटीबीपी जवान सुदामा यादव मिश्र शहर के मिश्रनेवरी में घर बनाकर रहते हैं। सुबह गोली की आवाज सुन पड़ोसियों में खलबली मच गई। पड़ोसी रीता व उसके परिजनों ने घायल सिंधु को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
teacher shot woman who going throw garbage in ballia accused absconding
अस्पताल में महिला का हाल जानते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सदर कोतवाली के मिश्रनेवरी मोहल्ले में कूड़ा फेकने जा रही एक महिला को उसी के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने गोली मार दी। परिजनों ने घायल महिला को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। वहां हालात गम्भीर बनी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी व कोतवाल ने घटना की पड़ताल की। पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है। गंगा पार जवही गांव निवासी आईटीबीपी जवान सुदामा यादव मिश्र शहर के मिश्रनेवरी में घर बनाकर रहते हैं। घर पर पत्नी सिंधु यादव (40) दो बच्चों के साथ रहती है। उनके पड़ोस में पंकज कुमार के मकान में धनश्याम सिंह निवासी शिवपुर दियरा किराए पर रहता है। घनश्याम, सिंधु यादव के दोनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। सुबह में सिंधु कूड़ा फेंकने जा रही थी, उसी दौरान घनश्याम पहुंचा और अचानक गोली मार कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन पड़ोसियों में खलबली मच गई। पड़ोसी रीता व उसके परिजनों ने घायल सिंधु को अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर असमंजस बना हुआ है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी जल्द हिरासत में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed