फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take out route march, be bold and aware for voting

रूट मार्च निकाल निर्भीक हो मतदान के लिए किया जागरूक

Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Take out route march, be bold and aware for voting
भीमपुरा/सहतवार/नगरा/गड़वार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के दर्जनों कस्बों में शांति पूर्ण व भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए पैरामिलिट्री के साथ स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को रूट मार्च किया। भीमपुरा में थानाध्यक्ष आरएस नागर के नेतृत्व में क्षेत्र के मतदाताओं को स्वच्छ व निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल और केंद्रीय पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने माइक से एनाउंस कर लोगों को जागरूक करती रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उधर, सहतवार क्षेत्र में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस सशस्त्र सुरक्षा बल ने रूट मार्च किया। इस दौरान मतदान स्थलों से संबंधित लोगों से भी जगह जगह वार्ता कर उन्हें निर्भीक मतदान करने का अनुरोध किया। वही नगरा कस्बा व क्षेत्र में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को रूट मार्च किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस बल और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल के जवानों द्वारा रूट मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रूट मार्च थाना से मालीपुर, परसिया, कोठिया, गोठाई चट्टी, सिसवार कलां, सोनापाली, पांडेयपुर, मलप हरसेनपुर आदि चट्टियों के अलावा नगरा कस्बा में जाकर समाप्त हो गया। गड़वार क्षेत्र में त्रिकालपुर तिराहे से लेकर थाना चौराहे तक थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय ने शुक्रवार को पैरामिलिट्री के जवानों व पुलिसकर्मियों के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन

--------------
भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
जयप्रकाशनगर/बांसडीह। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी गणेश पांडेय ने क्षेत्र के यादव नगर (चांददीयर) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को बस्ती के नागरिकों के साथ कोविड-19 का पालन करते हुए मतदाताओं के साथ बैठक की। जिसमें शांति व्यवस्था बनाने और आचार संहिता की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। उधर, बांसडीह विधान सभा के ग्राम सभा बकवां में शुक्रवार को थाना प्रभारी बांसडीह राजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जन संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed