फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take medical consultation from 'e-Sanjeevani' app at home

‘ई-संजीवनी’ ओपीडी एप से घर बैठे मिलेगा चिकित्सीय परामर्श

Wed, 29 Jul 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Take medical consultation from 'e-Sanjeevani' app at home
बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लोगों को अस्पताल का चक्कर न लगाना पड़ें इसे ध्यान में रखते हुए घर बैठे चिकित्सीय परामर्श सेवा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा टेली मेडिसिन ‘ई-संजीवनी’ ओपीडी एप्लीकेशन सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार टेली मेडिसिन ई-संजीवनी के माध्यम से ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारी पूरी की जाए। इसमें जनपद स्तरीय चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात ऐसे चिकित्सकों को नामित किया जाए जो अपना समय दे सकें। उनके पास कंप्यूटर की सुविधा भी होनी चाहिए। मरीज व तीमारदार स्मार्टफोन से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं, उनके लिए उपकेंद्र स्तरीय हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम के द्वारा टेबलेट का उपयोग कर ई-संजीवनी की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण जरूरतमंद लोग व मरीज अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा तैयार किए गए ई-संजीवनी एप्लीकेशन के जरिए ओपीडी सेवा प्रदान करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि ई-संजीवनी ओपीडी एप के माध्यम से सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक डॉक्टरी सलाह ली जा सकती है। वेब पोर्टल पर जाकर संजीवनी डॉट इन टाइप करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर मरीज अपनी जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सुरक्षित करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर ही संजीवनी वेबसाइट पर मरीज अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड में मिले टोकन नंबर को डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद उसे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed