फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take action against inter-state criminals and people involved in crimes

अंतर्राज्यीय अपराधियों व अपराधों में संलिप्त लोगों पर करें कार्रवाई

Sat, 18 Dec 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Take action against inter-state criminals and people involved in crimes
बलिया। आगामी विधान सभा-2022 चुनाव के मद्देनजर शनिवार की दोपहर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण की अध्यक्षता में कोरंटाडीह डाक बंगला में आजमगढ़ परिक्षेत्र व जनपद बलिया से सटे सीमावर्ती राज्य बिहार से आये अधिकारीगण के साथ अंतर्राज्यीय बॉर्डर बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव-2022 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि चुनाव को सकुुशल संपन्न कराने के लिए आप लोग अंतर्राज्यीय अपराधियों व जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करें। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, सीमावर्ती प्रविष्ट मार्ग व अंतर्राज्यीय सीमाओं पर पड़ने वाले नदियों में पेट्रोलिंग करें। इसी प्रकार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ ही नियंत्रण, नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम की कार्रवाई करें। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ अखिलेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक साहाबाद(बिहार) कन्नन पी, पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर, पुलिस अधीक्षक बक्सर (बिहार) नीरज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया विजय त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर आरा (बिहार) हिमांशु, सहायक पुलिस अधीक्षक डुमराव राज व डिप्टी एसपी सारण(बिहार) सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed