फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tajia processions not taken out on Muharram

मुहर्रम पर नहीं निकाले गए ताजिए के जुलूस

Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tajia processions not taken out on Muharram
शहर के कटहल नाला के समीप स्थित कर्बल पर मोहर्रम त्योहार पर खड़े मुस्लिम बंधु। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। मुहर्रम की दसवीं तारीख को निकलने वाले ताजिए के जुलूस शुक्र्रवार को नहीं निकाले गए। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए घरों पर ही नौहा-मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की गई। ताजिए नहीं बैठने से इमाम चौकों पर सन्नाटा रहा। लोगों ने घरों में मलीदे और शर्बत पर फातिहा कराई और तबर्रुक बांटे। नगर के जंगेअली मोहल्ला, विजयीपुर, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, उमरगंज, परमंदापुर तथा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली समेत कुल 617 स्थानों पर शुक्रवार को गाइड लाइन का पालन करते हुए ताजिया जुलूस नहीं निकाले गए। मुस्लिम बंधुओं ने नौहा और मातम कर इमाम हुसैन समेत कर्बला के 72 शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान जहां पुलिस क्षेत्रों में गश्त करती रही तो वहीं एलआईयू के लोग भी सक्रिय रहे। बेरुआरबारी : ग्राम सभा सेमरी रामपुर में ताजिया नहीं उठाया गया। सभी ताजियादारों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी से मुहर्रम मनाया। मलीदे और शर्बत पर फातिहा कराई गई और लोगों में तबर्रुक बांटे गए। इस मौके पर हाजी अब्दुल कादिर खान अहमद खान, अंसार खान, बाबर खान, सिब्बू नेता, हाफिज, फिजान, पिंटू, आदिल, सद्दाम, फुरकान, शाहनवाज, ताजियादार इसराइल कादिरी, खालिक खान, जावेद खान, छोटे यादव आदि रहे। बैरिया : क्षेत्र में रोक के बावजूद चम्पा सती मुहल्ला, रानीगंज चौक सहित कई स्थानों पर ताजिया के जुलूस निकाले गए और अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान अपेक्षित करते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरपुर : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर शुक्रवार की शाम अचानक कस्बा पहुंच गए। उन्होंने बस स्टैंड चौराहा स्थित विभिन्न दुकानदारों से बातचीत कर पुलिस के कार्यशैली की जानकारी ली। पिकेट पर पुलिस की मौजूदगी, पुलिस का आम लोगों के प्रति व्यवहार व पैसे की वसूली के बारे में दुकानदारों से खुलकर बात की। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कर्बला पहुंच कर वहां का जायजा लिया और पुलिस की मौजूदगी परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed