फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sur's firmly in showing emerging artists

उभरते कलाकारों में दिखा सुर का पक्कापन

Sun, 29 Jan 2017 11:03 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 29 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sur's firmly in showing emerging artists
सुपर टैलेंट हंट में भाग लेने वाले प्रतिभागी। - फोटो : ballia
प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है तो सिर्फ उसे परखने की और मंच प्रदान करने की। नवोदित गायकों की प्रतिभा और सपने को साकार करने के उद्देश्य से अमर उजाला ने रविवार को सुपर टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं कॉमेडियन्स ने सबको खूब हंसाया।
विज्ञापन


नगर के सतनी सराय स्थित अपरिमिता साहित्यिक संस्थान में आयोजित अमर उजाला सुपर टैलेंट ऑडिशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायक-गायिका पहुंचे। प्रतिभागियों में कुछ ऐसे भी थे, जिनके मन में गाने की इच्छा तो सालों से थी। लेकिन मंच नहीं मिल पाने से वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। रविवार को उन युवाओं को जब मंच और माइक मिला तो उन्होंने सुरों का जादू बिखेर दिया। निर्णायकों ने माना कि  बागी जिले के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरी है इन्हें आगे करने की।
विज्ञापन


युवा कलाकाराें ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर निर्णायकों पर सोचने पर विवश कर दिया। ऑडिशन के दौरान जिन युवा कलाकारों के सुर लड़खड़ाए जजों ने उनका भी हौसला बढ़ाया और उन्हें गाने का मौका दिया। गायकों ने माना कि जिले में ऐसा मंच पहली बार मिला है। कहा कि अगले आयोजन में और बेहतर प्रस्तुति    देंगे। निर्णायक मंडल में बंटी वर्मा, कन्हैया हरिपुरी तथा भोजपुरी लोकगीत गायिका सुनीता पाठक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed