फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sunday painted Dadri Mela, the crowd was buzzing

रविवार के रंग में रंगा ददरी मेला, भीड़ से रहा गुलजार

Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sunday painted Dadri Mela, the crowd was buzzing
प्रसिद्ध ददरी मेले में रविवार की छुट्टी का असर दिखा। इसकी वजह से मेले में जबर्दस्त भीड़ रही। भीड़ के चलते एनएच-31 कदम चौराहा से लेकर काशीपुर तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


लोगों ने छुट्टी के दिन सपरिवार मेले का लुत्फ उठाया। भीड़ देख दूकानदार भी गदगद दिखे और उन्होंने जमकर दूकानदारी की। सर्कस और झूले वालों को अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छी आमदनी हुई। कुल मिलाकर ददरी मेला संडे के रंग में रंग गया। 
विज्ञापन


अब मेले में दूरदराज से लोगों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मेले में आलमारी, छोटे-बड़े बक्से की दूकानें भी लगी है। गांव से आने वाले लोग इन सामानों की खरीदारी पर ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खूब खरीदारी की। उधर बच्चों ने झूला, नौटंकी, मौत का कुआं समेत अन्य मनोरंजन का आनंद लिया। जहां दिन भर मेला घूमने के बाद ग्रामीण शाम ढलते ही घरों को रवाना हुए तो वहीं शाम को शहर के लोगों ने मेले का रुख किया और जमकर मेले का लुत्फ उठाया।

उधर, मेले में पहली बार आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी भी रविवार को पूरे शबाब पर दिखी। एक तरफ खादी के एक-एक डिजाइन, रेश्खमी, पाली, सूती, भदोही की प्रसिद्ध कालीन, प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आंवले का लड्डू, बर्फी की खूब खरीदारी हुई।


वहीं सुुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी रखी थी। मेले में कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती रही आैर वह पूरी तरह मुस्तैद रहे। जबकि पुलिस अधिकारी लगातर मेेला क्षेत्र में गश्त कर व्यवस्था पर अपनी निगाह रखे रहे। वहीं संदिग्धों को रोक कर उनकी तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed