फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students who topped the XII examination were honored

बारहवीं की परीक्षा में अव्वल आए छात्रों का हुआ सम्मान

Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Students who topped the XII examination were honored
एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाल? - फोटो : BALLIA
बलिया। सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में अव्वल आए विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने उनके सफल भविष्य की कामना की
विज्ञापन

पिनैकल स्कूल के छात्र रोहित मैथ्स में 99, फिजिक्स में 97 और केमिस्ट्री में 93 फीसदी अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। श्रेया मिश्रा, मृगेंद्र कुमार और मिथिलेश वर्मा क्रमश: दूसरे व तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं और विशेष रूप से टॉपर्स को धन्यवाद देते हुए संस्था के डायरेक्टर प्रवीण पांडेय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं को लेकर रणनीति बनाने को कहा। गणित जैसे विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले रोहित और अन्य छात्रों ने सफलता का श्रेय संस्था के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल परीक्षा फल 89.74 ़फीसदी रहा। इसमें विज्ञान वर्ग में सृष्टि जायसवाल ने 82 ़फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रगति तिवारी 81.6 प्रतिशत व मोहिनी गुप्ता ने 80.4 ़फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल डॉ वेदप्रकाश तिवारी ने मेघावियों को मिठाई खिला कर बधाई दी। चेयरमैन प्रतीक राज सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजीवन इंग्लिश स्कूल के सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 97.5 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित किया। शिवम कुमार यादव ने 95 ़फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पल्लवी जायसवाल 90.7, राखी गुप्ता 90.4, बंधन जायसवाल 87, शाश्वत पांडेय 84.2 ़फीसदी अंक प्राप्त किया। वहीं राज गुप्ता 84, मोहम्मद हादी 82.6, आयुष वर्मा 82.4, जया जायसवाल 81, रजत गुप्ता 80.3 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रबंधक ग्रेसी जॉन ने प्रथम आए शिवम को दस हजार, द्वितीय पल्लवी जायसवाल को पांच हजार व तृतीय बंधन जायसवाल को ढाई हजार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रसड़ा: सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल के साथ अभिभावकों को भी मिष्ठान खिला कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कॉमर्स के अभिजीत के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कन्हैया यादव, दिशम सिंह, आदित्य सिंह, नितेश ठाकुर, तुषा फिरदौस,रागिनी यादव, कीर्ति पाण्डेय, आयुष राय, सत्यम सिंह, प्रिया सिंह, मोरा सिंह को मेडल देकर एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया।

,
होनहारों की सफलता पर जताई प्रसन्नता
सहतवार। सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में अव्वल आए छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी है। सिटी कान्वेंट स्कूल के प्रबन्धक राजीव सिंह उर्फ पप्पू ने सफल छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह छात्रों की लगन और विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। सिटी कान्वेंट के अमितेश कुमार गुप्ता ने विज्ञान वर्ग में 94.8प्रतिशत, आयुष कुमार पांडेय 93 प्रतिशत व कुमारी अंजली तिवारी को 90 फीसदी अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य समीर पान्डेय, प्रमोद राय, अखण्ड सिंह, मनोज शुक्ला ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने पर अपने पुत्र को मिठाई खिलाते माता-पिता।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने पर अपने पुत्र को मिठाई खिलाते माता-पिता।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed