फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students upset after taking re-examination fee, performance

दोबारा परीक्षा शुल्क लेने पर बिफरे छात्र, प्रदर्शन

Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students upset after taking re-examination fee, performance
बैरिया। पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को बैरिया तहसील पहुंचकर महाविद्यालय की ओर से परीक्षा शुल्क के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पिंटू वर्मा के नेतृत्व ने छात्रों ने उपजिलाधिकारी बैरिया को संबोधित पत्रक तहसीलदार संजय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश के समय ही परीक्षा शुल्क जमा कराया गया था। अब दोबारा परीक्षा शुल्क की मांग की जा रही है। छात्रों ने उपजिलाधिकारी के अनुपस्थिति में तहसीलदार संजय सिंह को पत्रक सौंपा। तहसीलदार ने छात्रों की मांग पर कहा कि प्राचार्य और कुलपति से बात की जाएगी। पत्रक देने वालों में रजनीश कुमार पासवान, राजा पासवान, महेश कुमार पासवान, सुमन यादव, संगीता, खुशबू आदि मौजूद रहे। उधर इस संदर्भ में पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य प्रकाशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पहले हमारे यहां सेमेस्टर प्रणाली नहीं थी। इस सत्र में सेमेस्टर प्रणाली लागू हुई है। दाखिले के समय परीक्षा शुल्क लिया गया था। इस सत्र में समेस्टर प्रणाली लागू होने के चलते दो बार परीक्षा होनी है। एक सेमेस्टर की परीक्षा हो गई है। अब दूसरे सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed