{"_id":"a2973bffad38123f82dc29761ff97815","slug":"students-joy-after-declare-the-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट देखकर खिल उठे मेधावी छात्रों के चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट देखकर खिल उठे मेधावी छात्रों के चेहरे
Updated Thu, 28 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार शाम आउट होते ही टॉपर छात्र खुशी से झूम उठे। विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जबकि कुछ विद्यालयों पर मेधावी छात्रों को बुलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान विद्यालयों में जशभन का माहौल कायम रहा। जिले के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए में जगह बनाई है।
नगर के दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक शाहिद खां तथा प्रधानाचार्य ऊषा तिवारी ने 10 सीजीपीए में स्थान पाने वालेअव्वल छात्र/छात्राओं को बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने भी गुरुजनों का पैर छू कर उनसे आशीर्वाद लिया। आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव और डा. नरेश चंद्र श्रीवास्तव ने 10 सीजीपीए में स्थान पाने वाले छात्रों को बधाई दी।
नवानगर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानकला में गुरुवार को जैसे ही सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ छात्र और अभिभावक खुशी से झूम उठे। विद्यालय के कुल 108 छात्र/छात्राओं में से 60 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक नियाज अहमद ने बताया कि जहां 60 बच्चों ने टेन सीजीपीए हासिल किया है वहीं 25 बच्चों ने 9.8 अंक हासिल कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। प्रबंधक ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रधानाचार्या प्रारब्धा तिवारी व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ज्ञानकुंज एकेडमी वंशी बाजार में टेन सीजीपीए पाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पांडेय ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रसड़ा संवाददाता के अनुसार देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम आते ही छात्र/छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर माल्देपुर में 10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों का मिठाई खिलाकर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह व शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल बहेरी में 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रबंधक शाहिद खां व प्रधानाचार्या श्रीमती उषा तिवारी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सागरपाली संवाददाता के अनुसार आरके मिशन स्कूल में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा में 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र/छात्राआें को प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेवती संवाददाता के अनुसार: मनस्थली स्कूल रेवती में 10 सीजीपीए छात्रों को प्रबंधक अरूण तिवारी और प्रधानाचार्य राजीव पांडेय ने मिठाई खिलाकर उनके आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। भरौली संवाददाता के अनुसार एमएनबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल नसीरपुर मठ के प्रबंधक ओपी सिंह तथा प्रधानाचार्य रिऋि राय ने बताया कि 145 बच्चों में से 24 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। मेधावी बच्चों को विद्यालय प्रांगण में मिठाई खिलाई गई और उनको भविष्य की शुभकामना दी गई।