{"_id":"34771f3b5af8296791e44edbd4d69fcc","slug":"students-in-the-game-proved-iron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने खेल में मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने खेल में मनवाया लोहा
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सरया डीहू भगत के प्रांगण में मंगलवार को क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा क्षेत्र सीयर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक बृजबिहारी मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, लोकगीत, लोकनृत्य, अंत्याक्षरी आदि विभिन्न स्पर्धाओं में खेल कौशल का प्रदर्शन कर वाह-वाही लूटी।
बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चंदायर बलीपुर और बालिका वर्ग में सरया की टीम अव्वल रही। एथलेटिक्स में सोनाडीह और बालिका वर्ग में नीशू यादव ने बाजी मारी। सीयर ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रमुख विनय प्रकाश अंचल और खंड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मौके पर कन्हैया सिंह, देवेंद्र वर्मा, विनोद मौर्य, मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पालीटेक्निक की छात्राएं बनी चैम्पियन
सावित्री बाई फूले राजकीय पालीटेक्निक आजमगढ़ में वार्षिक क्षेत्रीय खेलकूद और वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीते दिनों किया गया था। इस प्रतियोगिता में जनपद के राजकीय महिला पालीटेक्रिक ने कुल 35 अंक प्राप्त करते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमाया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय महिला पालीटेक्रिक की कुमारी सुधा प्रसाद ने शाटपुट में गोल्ड मेडल, पुनिता विश्वकर्मा ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल, जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल तथा लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं टेबिल टेनिस में श्वेता यादव गोल्ड मेडल, प्रीति गुप्ता सिल्वर मेडल, बैडमिंटन में सपना यादव ने सिल्वर मेडल, कविता यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि 800 मीटर दौड़ में अन्नू चौहान सिल्वर मेडल, 400 और 200 मीटर में नीलू यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
दिव्यांग वर्ग में रंजना यादव ने 50 मीटर दौड तथा जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल और म्यूजिकल चेयर में कांस्य पदक जीता। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस संस्था की छात्राएं रोशनी सिंह, माधुरी चंदन, दीक्षा सिंह, निधि जायसवाल, रमा गुप्ता तथा किरण यादव ने सामूहिक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश ने इस सफलता पर छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।