फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students fostered a reading culture by studying books for an hour.

Ballia News: एक घंटे पुस्तकों का अध्ययन कर छात्रों ने बढ़ाई पढ़ने की संस्कृति

Thu, 16 Jul 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students fostered a reading culture by studying books for an hour.
जेएनसीयू में दीक्षोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते कुलपति प्रो. नरेंद्र कु
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में बुधवार को ''एक घंटे पुस्तक अध्ययन'' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की आदत विकसित करना है।
विज्ञापन

29 जुलाई को प्रस्तावित अष्टम दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में चल रहे दीक्षोत्सव सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानार्जन के प्रति रुचि बढ़ाना और पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया जा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक घंटे तक अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन कर पठन-पाठन के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और चिंतन को परिपक्व बनाने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों की उपयोगिता कम नहीं हुई है। नियमित अध्ययन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, विवेक और सृजनात्मक सोच का विकास करता है। उन्होंने कहा कि दीक्षोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने, पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने तथा निरंतर ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित किया।

दीक्षोत्सव सप्ताह की संयोजिका डॉ. रजनी चौबे एवं सह-संयोजिका डॉ. सौम्या तिवारी के नेतृत्व में आयोजन मंडल के सदस्य डॉ. रामशरण यादव, सुश्री मंसा पांडे और सुश्री प्रीति ओझा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. छबिलाल, डॉ. संदीप यादव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रेम भूषण यादव, डॉ. विजय शंकर पांडेय सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed