फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students deprived of counseling will get a chance in the second round

काउंसलिंग से वंचित छात्रों दूसरे राउंड में मिलेगा मौका

Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students deprived of counseling will get a chance in the second round
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एम. कॉम, एम.एससी, कृषि, बी.एससी कृषि में प्रथम चरण की काउंसिलिंग से वंचित रहे विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में काउंसिलिंग का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग-च्वायस फिलिंग की तिथि 9 से 12 अक्तूबर तय की गई है। 13 अक्तूबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसके आधार पर विद्यार्थी 18 अक्तूबर तक आवंटित संस्थाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा बीपीएड, एलएलबी, बीएलएड, बीसीए, एमएड जैसे उन पाठ्यक्रमों में भी उक्त तिथियों में काउंसिलिंग का अवसर दिया जा रहा है, जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई है। संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि द्वारा आवंटित संस्थाओं में 13 से 18 अक्तूबर के बीच उपस्थित होकर प्रवेश करा सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. जैनेन्द्र कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed