फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students angry over chaos in hospital

अस्पताल में दुर्व्यवस्था पर बिफरे छात्र

Mon, 20 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 20 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students angry over chaos in hospital
जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था का आरोप लगाते हुए छात्रों के एक दल ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सीएमएस आवास पर पहुंचे छात्रों ने काली पट्टी बांधकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यवस्था सही न होने के विरोध में 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की घोषणा की।
विज्ञापन


सीएमएस आवास पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रनेता भैया अमित सिंह ने कहा कि दवा व चिकित्सक आज मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकता है। बावजूद पैसा कमाने की होड़ में जनपद का चिकित्सकीय प्रशासन इतनी लापरवाह और बाजारू तरीके से काम करता है कि सभी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन


इसका ठोस उदाहरण जिला अस्पताल है, जो स्वयं बीमार होकर रेफरल चिकित्सालय में तब्दील हो चुका है। ओपीडी में बैठने तथा राउंड का समय तक निर्धारित नहीं है। ज्यादातर चिकित्सक आवास पर ही निजी प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। आलोक सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में न तो एक्स-रे की सुविधा है और नहीं किसी गंभीर बीमारी में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का नेतृत्व छात्रसंघ युवा मोर्चा के छात्रनेता ओंकार सिंह कर रहे थे। इस मौके पर  प्रमील पांडेय, विवेक वर्मा, सनक पांडेय, राजू सिंह, रोहित टिंकू, ऋषि सिंह, बंटी सिंह, प्रवीण वर्मा, नंदलाल यादव, यश मिश्र बंटी, तेज प्रताप आदि रहे। अध्यक्षता अभिषेक सिंह रंजन तथा संचालन दिलीप भाई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed