बलिया। अंग्रेजी पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। छात्र संगठनों ने भी नागेंद्र बहादुर सिंह झून्नू के नेतृत्व में क्रमिक अनशन में पहुंचकर आदलोन का समर्थन किया और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की बात कही।
क्रमिक कनशन में पूरे दिन जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही। नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि ये बागी बलिया है, यहां बहुत डीए-एसपी यहां आने के बाद या ट्रांसफर ले लिए या सहीं ढंग से काम करना सीख गए है। जिला प्रशासन को हिटलशाही नहीं करने दी जाएगी। उनकी कारगुजारियों का करारा जवाब दिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार रणजीत मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी और एसपी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को भी मामले में अंधेरे में रखा है। पत्रकार धनंजय पांडेय ने कहा कि अधिकारियों की चोरी का पर्दाफाश हुआ है इसलिए बदले की भावना से जिलाधिकारी और एसपी ने कार्रवाई की हैं। ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लाल ने कहा कि जिन विद्यालयों में पूर्व में नकल का खेल उजागार हुआ है, उसी विद्यालयों को केंद्र बनाकर डीआईओएस, जिलाधिकारी व एसपी पहले ही अपनी मंशा साफ कर चुके हैं। इस मौके पर शशिकांत ओझा, विजय शाह, अंजनी कुमार सिंह, गिरीश कुमार तिवारी, रविशंकर पांडेय, नरेंद्र कुमार पाठक, उपेंद्र कुमार तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता, चंदन कुमार ओझा, डॉ. चंद्रशेकर उपाध्याय, प. सुरेश तिवारी, अरविंद कुमार तिवारी, रमाकांत सिंह, आलोक कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार, अनिल सिंह, जनार्दन सिंह, शकील अहमद अंसारी, अयोध्या प्रसाद हिंद, जयनेंद्र पांडेय, शिवशंकर खरवार, अरविंद गोंडवाना, करुणा सिंधु, अखिलानंद तिवारी, मनोज चतुर्वेदी, प्रभाकर सिंह, राणा सिंह मौजूद रहे।