{"_id":"2260d26d9efc9a85b67a2695eb06e027","slug":"student-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बालिका को रौंदा, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने बालिका को रौंदा, चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी सागरपाली गांव स्थित एनएच-31 पर गुरुवार को अपराह्न रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया और शव को सड़क पर रखकर फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को तीन घंटे तक जामकर दिया। सूचना पर पहुंचे फेफना एसओ श्याम जी यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन गांववाले नहीं माने।
एसओ की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आर्थिक सहायता मुहैया कराने और पीड़ित परिवार को आवास देने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
क्षेत्र के अराजीमाफी गांव निवासी महेश तत्वा की 10 वर्षीय पुत्री अनुराधा बड़ी बहन विमला के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी बीच फेफना की ओर से जिला मुख्यालय आ रही रोडवेज बस ने बालिका को रौंद दिया। बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जुट गए।
इसी बीच गांववालों ने बस को रुकवाकर क्षतिग्रस्त कर दिया और एनएच-31 पर शव रख चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण तत्काल मुआवजा की मांग कर रहे थे। इस दौरान जाम की वजह से ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष की सूचना पर तत्काल जिला मुख्यालय से मजिस्ट्रेट सुशील कुमार सिंह और सीओ सदर डीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारी द्वय ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये नगद दिए एवं आवास देने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।