फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of Student found in Marriage hall at ballia

Ballia News : मैरिज हॉल में खून से लथपथ मिला छात्र का शव, नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने तीन घंटे तक लगाया जाम

Wed, 21 Feb 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Feb 2024 03:38 PM IST
सार

छात्र का शव मिलने के बाद परिजन सहित ग्रामीण आक्रोशित हो गए। चक्काजाम करने वाले लोगों पर पुलिस ने न सिर्फ लाठियां भांजी बल्कि जोर-जबरदस्ती कर सड़क से सभी को हटा दिया।

विज्ञापन
dead body of Student found in Marriage hall at ballia
ballia news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध गांव निवासी एक युवक का शव कस्बे के बाहर से बंद मैरिज हॉल में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव खून से लतपथ था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने गड़वार चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध निवासी राहुल यादव (20) अपने घर से सोमवार की शाम ही निकाला था। वो बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका शव कस्बे के मैरिज हॉल में मंगलवार की दोपहर सीड़ियों पर खून से लथपथ मिला। मैरिज हाल का बाहर से ताला बंद था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पीएम को भेज दिया। परिजनों को सूचना दिए बिना शव को जिला अस्पताल भेजने से नाराज लोगों ने तीन घंटे तक चक्का जाम कर दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की बहन ने सड़क पर लेट कर काफी विरोध किया। उसे भी पुलिस ने जबरदस्ती हटवाया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। युवक की मौत से लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। फिलहाल प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चाएं हो रही है।

कई थानों की फोर्स ने संभाला मोर्च

पुलिस के रवैये से नाराज भारी संख्या में लोगों के चक्का जाम करने और उनके आक्रोश को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी। परिजन शव को लाने और एसपी के बुलाने की मांग कर रहे थे। समझाने के बाद भी लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को तितर बितर किया। दबाव बनाने के लिए कई लोगों को हिरासत में भी लिया।

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्रा, थाना अध्यक्ष फेफना गजानन चौबे, थाना अध्यक्ष सुखपुरा योगेंद्र सिंह, रसड़ा कोतवाल रामायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की बहन का आरोप था कि पुलिस ने मेरे भाई के शव को बिना सूचना दिए बलिया भेज दिया। पुलिस ने ऊपर से हमपर लाठीचार्ज कर रही है। मामले की लीपापोती कर रही है।

अधिकारी बोले
मैरिज हॉल के शौचालय की छत पर लाश मिली है। सिर पर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। -एसएन वैभव पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed