फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Streets are shabby, drains broken, cleaning is not regular

इस वार्ड में गलियों की भरमार, हालत सबकी दयनीय

Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Streets are shabby, drains broken, cleaning is not regular
वार्ड नंबर चार में गंदगी का अंबार। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर के वार्ड नंबर चार में अधिवक्ता नगर से विजयीपुर तक गलियों की भरमार है। अधिकतर गलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गलियों में बनी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे नाली का पानी ओवरफ्लो होकर फैल जाता है। इससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों की शिकायत है कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती है जिससे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि न तो कभी गलियों की मरम्मत कराई गई और न ही कभी नालियों की। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे इलाके के लोगों में काफी रोष है। सभासद ने वार्डों की समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई लेकिन चेयरमैन व ईओ की ओर से सहयोग नहीं मिलने के कारण दो साल बीतने के बाद भी सुचारू ढंग से अभी तक नालियों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा सका है। वार्ड के अनूप पटेल ने बताया कि बीते दो साल में गलियों की हालत बहुत जर्जर हो गई है। यदि गलियां ठीक हो जाएं तो परेशानियों से निजात मिलेगी। कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि सीवरेज के कारण गलियों की हालत बहुत खराब हो गई है। मंटू सिंह ने बताया कि नपा के चुनाव को दो साल हो गए हैं। लेकिन अभी तक वार्ड की सफाई एवं नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे गलियों में बाइक से चलना बहुत मुश्किल हो गया है। दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर पालिका द्वारा मोहल्ले में कूड़ा उठाने के लिए वाहन भेजा जा रहा था, लेकिन अब कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं आता है। इससे मोहल्ले में कूड़े का अंबार लग जाता है। नालियां बहुत खराब हो गई हैं इनकी मरम्मत कराने की जरूरत है। सभासद चंद्रावती देवी ने बताया कि नालियों और गलियों की मरम्मत के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से कई बार आग्रह किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसके कारण मोहल्ले की गलियों एवं नालियों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। सफाई की व्यवस्था बिल्कुल ठीक है वार्ड में सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed