फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   State-of-the-art electronics block to be built at Government Polytechnic for 3.15 crore.

Ballia News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 3.15 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक

Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art electronics block to be built at Government Polytechnic for 3.15 crore.
शहर के सावित्रीबाई फूले राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में 3.15 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भेजा गया प्रस्ताव प्रदेश स्तर कमेटी से पास हो चुका है। अब इसे केंद्रीय मंत्रालय को भेजा जाएगा। वहां से धनराशि उपलब्ध होने के बाद परिसर में अत्याधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सावित्री बाई फूले राजकीय पालीटेक्निक के परिसर में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं के जरिए रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक को नवीन तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के प्रशिक्षण कक्ष, प्रोजेक्ट वर्कशॉप, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इससे छात्रों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में तकनीकी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमेशन, एंबेडेड सिस्टम, रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक का निर्माण विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

00
शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 3.15 करोड़ से अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक बनना है। राज्य स्तरीय समिति से प्रस्ताव पास हो गया है। वहां से केंद्र में भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू कराएगी।
विज्ञापन

- वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed