{"_id":"6a66603c9198414e0c013eb2","slug":"state-health-cards-distributed-to-20-teachers-ballia-news-c-190-1-bal1001-169575-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 20 शिक्षकों को वितरित किए गए स्टेट हेल्थ कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 20 शिक्षकों को वितरित किए गए स्टेट हेल्थ कार्ड
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत विकास भवन परिसर में स्टेट हेल्थ कार्ड वितरित कर
बलिया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 20 शिक्षकों को स्टेट हेल्थ कार्ड वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी परिसर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किए गए राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, 10 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा 1284 स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के कुल 2534 प्राध्यापकों एवं उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इनमें अब तक 240 शिक्षकों के स्टेट हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिलन 20 शिक्षकों को स्टेट हेल्थ कार्ड वितरित किया गया, उनमें श्री बजरंगी पीजी कॉलेज, दादर आश्रम सिकंदरपुर के 9 शिक्षक, कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज, दुबहड़ के 1 शिक्षक, अमरनाथ मिश्रा महाविद्यालय, दुबेछपरा के 4 शिक्षक, पूजा देवी महाविद्यालय, रजौली सहतवार के 3 शिक्षक तथा किसान पीजी कॉलेज, रकसा रतसर के 3 शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। संवाद