फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Staff insisted on solidarity

कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर

Wed, 29 Apr 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 29 Apr 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Staff insisted on solidarity
राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन नगर के बापू भवन टाउन हाल में बुधवार को हुआ। इसमें कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया गया तथा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों के चयन के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनपद की शाखा इकाई के कर्मचारियों ने संगठन को जो ऊर्जा दी है, उसके चलते हम अपनी मांगें मनवाने का जज्बा रखते हैं।  12 दिनों तक हम लोगों ने हड़ताल की। प्रदेश सरकार मांगों को पूरा करने क ी जगह आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन


 अगस्त 2015 में प्रदेश स्तर पर सम्मेलन  कर प्रदेश सरकार के विरुद्ध आरपार की लड़ाई की जाएगी। कहा कि 2017 के विस चुनाव में लाखों कर्मचारी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। ने प्रदेश के महामंत्री बजरंग बली यादव ने कहा कि राज्य कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, रसोइयों, आंगनबाड़ी, आशा क र्मियों की लड़ाई लड़ता रहा है। इस मौके पर हुए चुनाव में अजय कुमार यादव को जिलाध्यक्ष, ददन भारती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीएन यादव, रेनू शर्मा, विजय शंकर यादव, बब्बन प्रसाद, राजकुमारी पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महामंत्री पद पर सुशील कु मार त्रिपाठी, संगठन मंत्री संतोष कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को चुना गया। सम्मेलन को राकेश चौधरी, मुजतबा हुसैन, रामलाल यादव, मनोज सिंह, सुशील पांडेय, अनिल गुप्ता, अवधेश यादव, सुरेंद्र राम, रामराज तिवारी, सुरेंद्र यादव, बसंती मिश्रा, डीएन यादव, विमला ठाकुर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मुरलीधर सिंह तथा संचालन अजय यादव ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed