फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   speed trail on ballia-phephna route

बलिया-फेफना ट्रैक पर होगा स्पीड ट्रायल, कई ट्रेनों का मार्ग बदला

Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
speed trail on ballia-phephna route
बलिया। रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी परिमंडल मोहम्मद लतीफ खान बुधवार को फेफना एवं बलिया खंड का स्पीड ट्रायल करेंगे। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। ट्रायल के मद्देनजर क्षेत्रीय नागरिकों से सावधानी बरतने और अपने बच्चों तथा पशुओं को रेलवे ट्रैक से दूर रखने की अपील की है। क्योंकि पहली बार नई लाइन पर विद्युत चालित ट्रेन गुजरेगी और ओवरहेड में हाई वोल्टेज धारा प्रवाहित होगी। बता दे कि बीते 30 जनवरी को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा बलिया-फेफना रेलखंड दोहरीकरण कार्यों के निरीक्षण किया गया था। तब नॉन-इंटरलॉक का पूरा नहीं होने के कारण कार्यावधि को 3 फरवरी तक विस्तार किया गया था।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का मार्ग हुआ है परिवर्तन
बलिया। नई दिल्ली से 2 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 04008 नई दिल्ली-रक्सौल अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के स्थान पर औड़िहार-भटनी-सीवान के मार्ग से चलेगी। इसके अलावा, छपरा से 03 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 09066 छपरा-सूरत हमसफ़र एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-जौनपुर-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। उधर, दुर्ग से 2 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 05160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलेगी। इसके अलावा, गोरखपुर से 3 फरवरी को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 05050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग भटनी-मऊ-बलिया के रास्ते दो घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed