फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special fortnight will be run to make Ayushman card of families left out from tomorrow

कल से छूटे हुए परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष पखवाड़ा

Sat, 24 Jul 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Special fortnight will be run to make Ayushman card of families left out from tomorrow
बलिया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन-आरोग्य अभियान के लिए चिह्नित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 26 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉं हरिनंदन प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक करीब 2.16 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। नौ अगस्त तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े में लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनपद में लक्षित परिवारों की संख्या करीब 2.21 लाख है। लोगों के कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर आयुष्मान कार्ड कैंप लगाए जाएंगे, जहां पर लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में लाकर उनके कार्ड बनाने के प्रयास किए जाएंगे। लक्षित लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा, वार्ड वार चस्पा की जायेगी। कैंप के आयोजन की पूर्व निर्धारित तिथि की जानकारी गांव व वार्ड के चिन्हित लाभार्थी परिवारों को दी जाएगी। बताया कि ऐसे गांव,वार्ड जहां लक्षित परिवारों की संख्या 50 से अधिक है। वहां पर एक से अधिक कैंप लगाए जाएंगे, ताकि सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें। लक्षित परिवारों को प्रेरित कर उन्हें कैंप तक लाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed