फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP workers protest

सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसील के पास सपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest
बेल्थरारोड। सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में बुधवार को तहसील के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों जनविरोधी बताया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार के गलत रवैए के चलते समाज का हर तबका परेशान है। महंगाई चरम पर है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मंत्री घूराराम ने कहा कि सरकार के गलत रवैए के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के दौर में जनता परेशान है। पराली जलाने को लेकर किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील करते हुए सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास और जनहित से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने की मांग की। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार में समाज के सभी लोग परेशान हैं। विकास का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है। ऐसे में जनता समझ चुकी है कि सपा ही सूबे को विकास के रास्ते पर ले जाने में सक्षम है। सभा के उपरांत महामहिम राज्यपाल को संबोधित 30 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव को सौंपा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, इरफान अहमद, अंगद यादव, विनोद कुमार पप्पू, रूद्रप्रताप, प्रशांत कुमार मंटू, अंगद यादव, रवि जायसवाल, मतलूब अख्तर, आनंद यादव, शमशाद बांसपारी, वीरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed