{"_id":"61d336e102977801a1367779","slug":"sp-leader-showed-black-cloth-to-deputy-cm-police-sent-him-to-jail-ballia-news-vns631572889","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने डिप्टी सीएम को दिखाया काला कपड़ा, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने डिप्टी सीएम को दिखाया काला कपड़ा, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
नवानगर/सिकंदरपुर। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले ही कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इसमें रवि यादव, अतुलेश यादव, मारकंडेय यादव, भीष्म यादव, फैजी अहमद, खुर्शीद आलम, इमरान को पुलिस ने थाने पर बैठाए रखा। इसके बाद भी चेतन किशोर मैदान पहुंचे उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सपा के नेता सुमंत तिवारी ने काला कपड़ा दिखाया। इसके बाद पुलिस ने उसकी धुनाई कर हिरासत में ले लिया। जैसे ही डिप्टी सीएम उड़नखटोले से उतर कर मंच से करीब 25 मीटर की दूरी पर थे, सपा नेता ने काला कपड़ा दिखा दिया। जिसके बाद पुलिस ने नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
आधे घंटे से ज्यादा का संबोधन, योगी का नाम तक नहीं
बलिया। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शासन की उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। लेकिन अपने आधे घंटे से ज्यादा के संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार भी नाम नहीं लिया। मंच से सीएम का नाम नहीं लेना जहां कार्यकर्ताओं और आम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा, वहीं, केशव प्रसाद मौर्य की सीएम से चल रही तल्खी एक बार फिर जगजाहिर हुई। जबकि कोविड-19 हो या गंगा और सरयू के बाढ़ का खतरा, मुख्यमंत्री दोनों बार ही जनपद पहुंचे थे और प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाया था। चेतन किशोर मैदान में जनसभा को डिप्टी सीएम ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक संबोधित किया। प्रधानमंत्री का प्रशंसा करते हुए सपा पर ज्यादा हमलावर दिखे।