फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP leader listened to the problems of villagers

सपा नेता ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Tue, 07 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP leader listened to the problems of villagers
बैरिया क्षेत्र के मानगढ़ में जनचौपाल को संबोधित करते सपा नेता मनोज सिंह। - फोटो : BALLIA
बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल के गांवों के सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, बाढ़ व कटान का मामला सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व प्रदेश सरकार के सक्षम अधिकारियों के समक्ष रखूंगा और समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने सोमवार की शाम मानगढ़ में आयोजित चौपाल तथा वशिष्ठ नगर व गोपाल नगर के लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद व्यक्त की। सपा नेता ने कहा कि देश व प्रदेश में इस समय हमारी सरकारें नहीं है फिर भी प्रयास करूंगा कि समस्याओं का निदान हो। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि सरकारें व जनप्रतिनिधि हमलोगों की समस्याओं का नगरअंदाज करते हैं। यहां पर लड़कियों का कोई विद्यालय नहीं है लिहाजा 10 किमी दूर बेटियों को पढ़ने के लिए कोटवां, रानीगंज भेजना पड़ता है। उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक हमेशा चिंतित रहते हैं। अस्पताल की तो बात दूर, इस दियारे में एएनएम सेंटर भी नहीं चलता है। ग्रामीणों ने बताया कि गोपाल नगर के आगे सरयू नदी से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होती है। बार-बार शिकायत के बाद भी शराब तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मनोज सिंह ने साइकिल यात्रा में दियारांचल के लोगों के बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मनोज यादव, अजीत यादव, ब्रजेश यादव, रवि शर्मा, विवेक तिवारी बागी, रवि राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed