{"_id":"5e14c2f98ebc3e87fd1f1eff","slug":"sp-and-congress-burnt-effigy-over-jnu-case-ballia-news-vns5039421188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू प्रकरण को लेकर सपा व कांग्रेस ने अलग फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू प्रकरण को लेकर सपा व कांग्रेस ने अलग फूंका पुतला
विज्ञापन
टीडी कालेज चौराहे पर एबीपी का पुतला फुकते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जेएनयू प्रकरण के विरोध में युवा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर एबीवीपी का पुतला फूंका। इस दौरान एबीवीपी और आरएसएस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जेएनयू के छात्रों के हॉस्टल में घुसकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है जो निंदनीय है। ऐसी घटना से प्रेम सौहार्द बिगड़ रहा है। इस तरह की घटनाओं से भारत के विश्वविद्यालयों का माहौल खराब हो रहा है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक हमेशा सशंकित रहता है कि बच्चों का भविष्य खराब न हो जाए। यह घटना भारत में जाति धर्म और मजहब को बांटने वाली है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजने के लिए सौंपा। इस मौके पर दिलीप, देवेंद्र यादव, वीरा खान, उत्कर्ष यादव, राजीव रंजन, मंटू साहनी, सिराज खान, धनु यादव, शमीम अहमद, जलालुद्दीन जेडी, सरफराज खान, गणेश यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहे पर जेएनयू की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह व दिल्ली प्रशासन का पुतला फूंका। ज्ञानेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के शिक्षण संस्थानों के बचाव के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस मौके पर गिरीश कांत, विवेक ओझा, अबुल फैज, बंटी मिश्रा, प्रशांत पांडेय, दुर्गेश पटेल, सिद्धार्थ सिंह, रवि पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा आदि रहे।