फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   son stole precious idols from temple for mother treatment in ballia

Ballia: मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, बेटे ने मंदिर से चुराई कीमती मूर्तियां, बेचने के दौरान पकड़ा गया

Fri, 10 Feb 2023 06:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 06:56 PM IST
सार

बलिया के खोरीपाकड़ स्थित मंदिर से तीन माह पहले कीमती मूर्तियों की चोरी का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। आरोपी चोर ने कहा कि मां की बीमारी का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे। 

विज्ञापन
son stole precious idols from temple for mother treatment in ballia
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां की बीमारी का इलाज कराने के लिए बेटे ने मंदिर से कीमती मूर्तियों और गहनों की चोरी की। दान पेटी में रखे पैसों को हाथ तक नहीं लगाया। करीब तीन माह बाद चोरी की गई मूर्तियों को बेचने के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया। दूसरी तरफ बीमार मां उपचार के अभाव में जीवन-मौत के बीच जूझ रही है।

विज्ञापन


फेफना थाना के देवरिकला गांव निवासी करन वर्मा के पिता की मौत होने के बाद मां बीमार रहने लगी। जांच के बाद चिकित्सकों ने कैंसर होने की आशंका जताई। इलाज में ज्यादा खर्च की बात आई। पांच भाइयों में सबसे छोटे करन के एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दूसरा भाई हत्या के एक मामले में जेल चला गया। 

विज्ञापन

ददरी मेला से लौटते वक्त की चोरी

करन मां के इलाज के लिए परेशान था। उसे पता चला कि बगल के गांव खोरीपाकड़ में सोने की मूर्ति है। उसे बेचने से मिले पैसे से मां का इलाज हो जाएगा। वह चोरी करने की योजना बनाने लगा। ददरी मेला घूमकर देर रात वापस लौटते समय चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। उसने सभी मूर्तियों के गहने और एक बड़ी व सात छोटी मूर्तियों को चुरा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह तक मामला ठंडा होने के बाद करन मूर्तियां बेचने के चक्कर में लग गया।  इसकी भनक पुलिस को लगी तो उसने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खेत और बगीचे में छिपाकर रखी एक बड़ी राधे रानी व सात छोटी मूर्तियों के साथ ही गहने को बरामद किया।

शुक्रवार को एसपी राज करन नय्यर ने प्रेसवार्ता में चोरी का खुलासा करने वाले थाना प्रभारी रोहन राकेश व उनकी टीम को शाबाशी दी। पुलिस ने करन को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed