{"_id":"64abb3ea2e2197f45b0a3a37","slug":"son-killed-elderly-father-in-ballia-for-greed-of-property-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: संपत्ति के लालच में बेटे बने हैवान, बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर ली जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: संपत्ति के लालच में बेटे बने हैवान, बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर ली जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 10 Jul 2023 01:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:02 PM IST
सार
बलिया जिले के सहतवार में बेटों ने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पुत्र और बहू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बलिया जिले के सहतवार में बेटों ने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पुत्र और बहू को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सहतवार कस्बा वार्ड नंबर एक निवासी मोतीलाल के चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मोतीलाल ने समय के साथ अपनी चल-अचल संपत्ति में से सबका हिस्सा लगा दिया। पिता द्वारा दिए गए हिस्से को लेकर दूसरे और तीसरे नंबर के पुत्र अक्सर उनके साथ विवाद करते थे। रविवार सुबह भी उनका दो पुत्रों के साथ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही शव की शिनाख्त
विज्ञापन
आरोप है कि दो बेटों ने बुजुर्ग मोतीलाल पर हमला कर दिया। पुलिस को सूचित करते हुए लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि मारपीट मामले में शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज है। एक पुत्र व बहू को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।