फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Skirt stable, Ttwasion Lee relief

घाघरा स्थिर, तटवासियों ने ली राहत की सांस

Sun, 05 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 05 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Skirt stable, Ttwasion Lee relief
पिछले 36 घंटे तक घाघरा के जलस्तर में कमी के बाद रविवार को दोपहर नदी में ठहराव आ गया। पिछले दो दिनों तक दो से चार सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में कमी का सिलसिला जारी रहा। रविवार को जलस्तर स्थिर हो जाने के चलते बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को जलस्तर 62.050 मीटर पर स्थिर रहा। जबकि लाल निशान 64.010 है। जलस्तर में स्थिरता से तटवर्ती महुआतर, चैनपुर गुलौरा, मठिया, तगुनिया, खैराखास, तुर्तीपार, ओझवलिया, बेल्थरा बाजार, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों के बाशिंदों में राहत की अनुभूति   की है। ­
विज्ञापन


जयप्रकाशनगरः विकास खंड मुरली छपरख अंतर्गत ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार अठगंवा में चल रहे कटानरोधी कार्य का रविवार को जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कटान पीड़ितों से अपील की है कि यहां चल रहे कटानरोधी कार्य में आप लोग बाधा न डालें तथा इस कटानरोधी कार्य कराने वालों का सहयोग करें। ताकि जल्द से जल्द कटानरोधी कार्य पूर्ण हो सकें। कहा कि किसी भी कीमत पर गांव को कटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी होगा, शासन-प्रशासन से किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बच्चाजी यादव, राकेश सिंह, नंदजी सिंह, टिंकू सिंह, मदन पांडेय, श्रीमोहन पांडेय, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। 


बेल्थरारोडः जिला पंचायत सदस्य अहमद कमाल ने घाघरा नदी के तटवर्ती ग्रामों को बाढ़ और कटान से बचाव के लिए स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की। तटवर्ती क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद सदस्य ने बताया कि बाढ़ से बचाने के लिए बनाए गए टीएस बंधे की स्थिति जर्जर है। बंधे में दरार पड़ने के साथ ही जंगली जानवरों ने अपना आशियाना बना लिया है। बंधा अंदर से खोखला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed